पंजाब के लुधियाना में पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग गोल्ड शोरुम में नौसरबाजी करके गोल्ड चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही है। चोरी की वारदात करने वाले ठग पिता-पुत्र को पुलिस ने दबोच लिया है। बेटा चोरी की वारदात को अंजाम देता था तो पिता चोरी किया हुआ सामान संभाल कर ठिकाने लगाता था। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज दबोच लिया है। जानकारी देते हुए SHO बलविंदर कौर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गोल्ड के शोरुमों पर सोनी की चेन आदि चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थी। इस बीच पुलिस ने स्पेशल टीम तैयार कर नौसरबाजी करने वाले दो ठगों को पकड़ लिया है। आरोपियों की पहचान निपुन जैन और विकास जैन निवासी संत विहार चुहड़पुर रोड के रूप में हुई है। निपुन शोरुमों पर जाकर सेल्समैन को बातों में उलझाता था। सेल्समैन का ध्यान भटकने के बाद वह सोने की चेन चुरा लेता था। आरोपी का चेहरा औरा फाइन ज्वेलर के सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं से पुलिस को लीड मिली। पिता-पुत्र से पुलिस को 4 सोने की अंगूठी, 1 जूपिटर स्कूटी और प्लेटीनम गोल्ड की बनी चैन वजन 46.90 ग्राम बरामद की। आरोपी बेटा निपुन बोला… आरोपी निपुन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पर काफी बैंकों की देनदारी है। इस कारण वह इस ठगी के काम पर पड़ गया। आरोपियों ने एक सोने की चेन मथूट फाइनेंस में गिरवी रखी हुई है। पुलिस उसका भी रिकार्ड खंगाल रही है। निपुन अभी 18 साल का है। 12वीं कक्षा की उसनी पढ़ाई की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बाप बेटे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


