लुधियाना बुड्ढे दरिया में डेयरी वेस्ट बहाने पर प्रशासन सख्त:XEN की रिपोर्ट पर दो डेयरी मालिक पर कार्रवाई मामला दर्ज

लुधियाना को प्रदूषण मुक्त करने और बुड्ढे दरिया के कायाकल्प की मुहिम के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जमालपुर पुलिस ने बुड्ढे दरिया में डेयरी का गंदा पानी और वेस्ट बहाने के आरोप में दो डेयरी मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई जल संसाधन विभाग के कार्यकारी इंजीनियर (XEN) की शिकायत पर की गई है।पुलिस ने जल संसाधन विभाग (ड्रेनेज-कम-माइनिंग और जियोलॉजी मंडल) के कार्यकारी इंजीनियर मंजीत सिंह की शिकायत पर जांच के बाद सतपाल सिंह डेयरी संचालक, ताजपुर रोड। मिक्की उर्फ विकास अहूजा डेयरी संचालक, भामियां कलां दोनों आरोपियों को नामजद किया है क्या है पूरा मामला कार्यकारी इंजीनियर मंजीत सिंह ने सिस्टम नंबर 746058 (PGD No. 746238) के जरिए विभाग को रिपोर्ट सौंपी थी। जांच में पाया गया कि ताजपुर रोड और भामियां कलां स्थित इन डेयरियों द्वारा पशुओं का गोबर और दूषित वेस्ट सीधा बुड्ढे दरिया में बहाया जा रहा था। यह न केवल एनजीटी (NGT) के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी आदेशों की भी सीधी अवहेलना है।
कानूनी कार्रवाई की डिटेल्स
जमालपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 45 दर्ज की है। पुलिस ने इनके विरुद्ध धारा 271, 272 BNS: जन स्वास्थ्य को खतरे में डालना और प्रदूषण फैलाना ,धारा 70 सरकारी नहरों या ड्रेनेज सिस्टम को नुकसान पहुँचाना और दूषित करना।धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस का पक्ष: बुड्ढे दरिया को प्रदूषित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *