लुधियाना में अंतिम चरण में बुड्डा नाला ओवरब्रिज का काम:मई के पहले सप्ताह में सीएम मान करेंगे उद्घाटन, जालंधर-अमृतसर रूट पर यात्रा आसान

लुधियाना के बुड्डा नाला ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। 15 वर्षों से बंद पड़े इस प्रोजेक्ट का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान मई के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन करेंगे। शहर के उत्तरी क्षेत्र में जालंधर बाईपास के पास स्थित यह ओवरब्रिज जालंधर, अमृतसर और जम्मू-कश्मीर को सीधे जोड़ता है। इस मार्ग के खुलने से इन शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को सीधा रास्ता मिल जाएगा। पुल पिछले 15 वर्षों से बंद उत्तरी हलके के विधायक मदन लाल बग्गा ने बताया कि यह पुल पिछले 15 वर्षों से बंद था। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। शहरवासियों की लंबे समय से इस पुल को शुरू करने की मांग थी। आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम किया है। विधायक बग्गा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शेष कार्य इसी महीने में पूरा कर लिया जाएगा। मई के पहले सप्ताह तक पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *