पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 11 पेटियां नाजायज शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (देहाती) जसकिरनजीत सिंह तेजा के दिशा-निर्देशों पर की गई। नाका बंदी के दौरान मिली सूचना
एडीसीपी जोन-4 जशनदीप सिंह गिल और एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया इंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कूम कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर परमदीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम नाका बंदी कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लखवीर सिंह उर्फ लख्खू निवासी बाजीगर बस्ती, कोट गंगू राय अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। बाहर से सस्ती शराब लाकर महंगे दामों पर बेचता था
जांच में सामने आया कि आरोपी बाहर के राज्यों से सस्ती शराब लाकर लुधियाना में ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने उसे काबू कर उसके कब्जे से 11 पेटियां अवैध शराब बरामद कीं।
आरोपी के खिलाफ थाना कूम कलां में मुकदमा नंबर 32 दिनांक 20-02-2026 को धारा 61-01-14 एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पहले भी दर्ज है मामला
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसके खिलाफ पहले भी थाना कूमकलां में अवैध शराब बेचने का मामला दर्ज है। वह चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि गहन पूछताछ के जरिए अन्य अहम खुलासे किए जा सकें।


