लुधियाना में आज केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू:दमोरिया पुल का करेंगे उद्धाटन; NRMU सदस्यों ने DRM और सीनियर DCM को दिखाई काली झंडियां

लुधियाना में आज (सोमवार को) केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पहुंच रहे हैं। बिट्टू आज रेलवे द्वारा तैयार किए गए दमोरिया पुल का उद्घाटन करेंगे। बिट्टू के लुधियाना स्टेशन आने से पहले ही आज नार्दन रेलवे मैंस यूनियन (NRMU) के सदस्य काली झंडियां और नारेबाजी करते हुए प्लेटफार्मों पर पहुंच गए। यूनियन सदस्यों ने काली झंडियां दिखाई रेलवे स्टेशन पर जमकर यूनियन के सदस्यों ने नारेबाजी की और डीआरएम संजय साहू और सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैणी को काली झंडियां दिखाई। उधर, केन्द्रीय राज्य मंत्री बिट्टू के काफिले को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते रास्ते में ही रोक दिया गया। NRMU यूनियन के नेताओं का कहना है कि पिछले दिनों अमृतसर में रेलवे के एक अधिकारी ने महिला कर्मचारी के साथ बदतमीजी की थी, जिसकी जांच में महिला के साथ धक्केशाही करते हुए उसे सजा दी गई। यूनियन रेलवे अधिकारियों की धक्केशाही कभी सहन नहीं करेगी। इसी कारण आज फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *