पंजाब के लुधियाना में आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंच रहे है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 1 बजे बचत भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले से जुड़े स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और चल रही योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री प्रेस ब्रीफिंग कर बैठक में हुई बातचीत की जानकारी साझा करेंगे। कौन है डॉ. बलबीर सिंह पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मेडिकल एजुकेशन तथा अनुसंधान विभाग के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई है। डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पाटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हैं। पेशे से वे एक प्रतिष्ठित नेत्र रोग विशेषज्ञ (ophthalmologist) हैं, जिन्होंने दशकों से गरीबों और किसानों को कम लागत या मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया है और हजारों लोगों को आंखों की रोशनी देने का कार्य किया है। स्वास्थ्य सुधार के बड़े कदम
मंत्री बलवीर सिंह ने राजिंद्रा अस्पताल, पाटियाला में 256-बेड का आधुनिक ट्रॉमा सेंटर तैयार करवाया हुआ है। जिसमें अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, ICU और डायग्नोस्टिक सुविधाएं शामिल हैं ताकि आपात चिकित्सा सेवाएं बेहतर हों।


