लुधियाना में आज AAP प्रदेश प्रधान अरोड़ा:निगम चुनाव को लेकर करेंगे घोषणा, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया भी रहेंगे मौजूद

पंजाब की आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा आज लुधियाना पहुंच रहे हैं। अमन आज निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे। वह निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों से मिलेंगे और उन्हें चुनावी रणनीति बताएंगे। अमन फिरोजपुर रोड स्थित होटल पाम कोर्ट में मीडिया से बात करेंगे। प्रेम करेंगे प्रधान अमन अरोड़ा उम्मीद है कि आप अध्यक्ष शहर में शुरू होने वाले नए प्रोजेक्टों को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। आप पंजाब अध्यक्ष सुबह करीब 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू करेंगे। उनके साथ कार्यवाहक अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध, लुधियाना नगर निगम चुनाव प्रभारी और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, आप के वरिष्ठ नेता सनी आहलूवालिया, मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *