लुधियाना में आप का मेयर बनना तय:2 कांग्रेस और 1 भाजपा के पार्षद ने दल बदला,मंत्री हरदीप मुंडिया ने किया स्वागत

पंजाब के लुधियाना में अब आम आदमी पार्टी के मेयर बनना सुनिश्चित हो गया है। आम आदमी पार्टी के पास अब कुल 46 पार्षद हो गए है। आम आदमी पार्टी ने वीरवार रात करीब 10.30 बजे सियासी धमाका किया। उन्होंने कांग्रेस के दो व भाजपा की एक पार्षद को आम आदमी पार्टी में शामिल कर दिया। वार्ड नम्बर 45 की पार्षद परमजीत कौर व उनके पति परमिंदर सिंह सोमा व वार्ड नम्बर 42 के पार्षद जगमीत सिंह नोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 21 से भाजपा पार्षद अनीता ननचाहल व करण ननचाहल को भी आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया गया। बैंस ब्रदर्स को झटका मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। कांग्रेस के दोनों ही पार्षद आत्म नगर हल्के से संबंधित है। ऐसे में इसे बैंस ब्रदर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन तीन पार्षदों के शामिल होने से मेयर पद पर आम आदमी पार्टी का दावा मजबूत हो गया है। देर रात आम आदमी पार्टी के स्टेट सेक्रेटरी व मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने कहा कि इन पार्षदों की ज्वाइनिंग लुधियाना में हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पास अब बहुमत है। इसलिए आम आदमी पार्टी अपना मेयर बना लेगी। महिला चेहरा होगा मेयर कुर्सी का हकदार
दो दिन पहले ही पंजाब सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। उन्होंने नोटिफिकेशन में कहा था कि महिला को लुधियाना का मेयर बनाया जाएगा। लोहडी के बाद लुधियाना को नया मेयर मिलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *