लुधियाना में आप को झटका:आप के प्रदेश संयुक्त सचिव ने थामा कांग्रेस का हाथ,आशू बोले-आप बांट रही विकास के झूठे पोस्टर

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव हो रहे है। इस दौरान आज कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के पंजाब जनरल सेक्रेटरी इमरान रज़ा के अगुआई में आम आदमी पार्टी को अलविदा कहकर कई आप वर्करों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। विधानसभा पश्चिमी के चुनाव इंचार्ज राणा गुरजीत सिंह और भारत भूषण आशू ने कांग्रेस में शामिल हुए ‘आप’ के पंजाब ज्वाइंट सेक्रेटरी खामिद अली और ज्वाइंट सेक्रेटरी शमशेर सिंह ग्रेवाल, सुबाग सिंह ग्रेवाल, नवदीप जिमी, जिला संयुक्त सचिव आबिद अंसारी ‘आप’ यूथ नेता लाली शर्मा का स्वागत किया। हलका पश्चमी में सच और झूठ की लड़ाई-आशू मीडिया को जानकारी देते हुए भारत भूषण आशू ने कहा कि आज अलग-अलग पार्टियों को छोड़ कर लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। विशेषकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के काफी लोग कांग्रेस में आए है। आशू ने कहा कि भाजपा से गुरकिरपाल सिंह ढंडारी, चरण सिंह, बलजिंदर सिंह और बलजीत सिंह ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। आशू ने कहा कि विधानसभा पश्चिमी के चुनाव मैदान में लड़ाई सच और झूठ के बीच है। कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर विकास किया है, जो साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी विकास के झूठे पोस्टर बांटकर विकास का शोर मचा रही है। 2027 की हार आप को उप चुनाव में ही नजर आनी शुरू हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *