लुधियाना में पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ड्रग्स के एक बड़े काले कारोबार को समाप्त किया है पुलिस ने लुधियाना और ट्राईसिटी में जाल बिछाकर नशे के इस नेटवर्क से जुड़े 6 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने अपने शोशल मीडिया पर जानकारी सांझी की यह सिंडिकेट विदेशों से पार्टी ड्रग्स मंगाकर पंजाब के शहरों में रईस युवाओं को निशाना बना रहा था। पुलिस ने इस रेड के दौरान भारी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स बरामद की है पुलिस ने 1,215 MDMA टैबलेट इसे देश में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक माना जा रहा है।इसी के साथ 263 ग्राम कोकीन हाई-प्रोफाइल पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली महंगी ड्रग। और 82 ग्राम ICE (मैथाम्फेटामाइन) शरीर को सुन्न कर देने वाला खतरनाक केमिकल। 1.251 किलो THC इसके कई अलग-अलग वेरिएंट बरामद हुए। 16 ग्राम मैजिक मशरूम भ्रम पैदा करने वाली दुर्लभ ड्रग। 400 ग्राम अफीम और ₹9 लाख कैश ड्रग मनी के रूप में बरामद। एयर कूरियर से आता था नशा,एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर डील प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह गिरोह विदेशों से एयर कूरियर के जरिए नशीले पदार्थों की खेप मंगवाता था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे सिग्नल या टेलीग्राम) का इस्तेमाल करते थे। इसी के जरिए सप्लायर और ग्राहकों के बीच कोड वर्ड में बातचीत और डील होती थी। आगे क्या? पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। पुलिस अब इन गुर्गों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। यानी यह पता लगाया जा रहा है कि विदेश में कौन इनके आका हैं और पंजाब में किन-किन सफेदपोशों या पैडलर्स को ये माल बेच रहे थे। ड्रग्स के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। विदेशी मूल के इन डिजाइनर ड्रग्स से हम अपनी युवा पीढ़ी को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस सिंडिकेट की पूरी चेन को ध्वस्त किया जाएगा ।


