लुधियाना में एक्टिवा चोरी करते पकड़ा चोर:लोगों ने की जमकर पिटाई; महिला साथी के साथ किया था वारदात का प्लान

लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित दाना मंडी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी चोरी हुई एक्टिवा खुद ही ढूंढ निकाली। एक्टिवा चोरी करने वाले युवक को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। जानकारी के अनुसार चंद्र नगर निवासी एक व्यक्ति ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है। वह अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन स्थित बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे घर से फोन आया कि घर के बाहर खड़ी उसकी एक्टिवा चोरी हो गई है। घर लौटते समय सड़क किनारे खड़ी देखी एक्टिवा तो पकड़ा चोर फोन मिलने के बाद वह तुरंत घर की ओर रवाना हुआ। जब वह जालंधर बाइपास के पास दाना मंडी इलाके में पहुंचा तो उसने सड़क किनारे अपनी एक्टिवा खड़ी देखी। पास में ही एक युवक और एक महिला मौजूद थे। जैसे ही उसने युवक को एक्टिवा समेत पकड़ने की कोशिश की तो युवक और महिला भागने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उनका पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। लोगों ने मौके पर ही युवक की जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद कबूल की चोरी पिटाई के बाद युवक और उसकी महिला साथी ने कबूल किया कि एक्टिवा उन्होंने ही चोरी की थी। हालांकि बाद में मौके पर मौजूद लोगों के कहने पर ई-रिक्शा चालक ने दोनों को छोड़ दिया। घटना के दौरान जालंधर बाइपास दाना मंडी इलाके में काफी देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना की वीडियो भी बना ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *