लुधियाना में एक दर्जन नेता भाजपा से निष्कासित:जिला प्रधान बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे संलिप्त, 3 महिलाएं भी शामिल

लुधियाना भाजपा ने अपने कई नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने पार्टी के पूर्व पार्षदों समेत एक दर्जन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में ले रहे थे भाग भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने बताया कि कुछ नेता पार्टी में होकर ही पार्टी विरोधी गतिविधियो में भाग ले रहे थे। जिसमें सरबजीत सिंह काका,परमिंदर सिंह लापरा, सुरजीत सिंह राय, बलविंदर सिंह बिंदर, मन्नू अरोड़ा, अमरजीत सिंह काली, सरवन अत्री, अजय गोस्वामी, शिव देवी गोस्वामी, सीमा शर्मा, श्याम शास्त्री, हरजिंदर सिंह, कुलदीप शर्मा, संदीप मनी, नरेश स्याल,अनीता शर्मा आदि को पार्टी से किया निष्कासित कर दिया है। विचार विमर्श के बाद लिया फैसला भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रभारी, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं, लुधियाना भाजपा की कोर कमेटी द्वारा विचार-विमर्श करने के बाद इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की वजह से निकाला गया है। सूत्रों से पता चला है कि पार्टी से निकाले गए कुछ कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में टिकट ना मिलने पर खफा थे, जिसके चलते वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में भाग ले रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *