लुधियाना में एसएसपी दफ्तर के बाहर चिट्टे के साथ गिरफ्तार:जीजा भी हिरासत में, पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया

लुधियाना के जगराओं में मंगलवार शाम एसएसपी कार्यालय के बाहर लगाए गए पुलिस नाके पर एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान अजीत नगर निवासी चेतनप्रीत के रूप में हुई है। उसके साथ मौजूद उसके जीजा, जो रामगढ़ भुल्लर के निवासी हैं, को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाके पर तलाशी के दौरान चेतनप्रीत की जेब से चिट्टा और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने दावा किया कि वह चिट्टा बेचता नहीं, बल्कि केवल इसका सेवन करता है। अपने दावे के समर्थन में उसने अपने दोनों हाथ दिखाए, जिन पर इंजेक्शन के स्पष्ट निशान थे। युवक ने बताया कि वह अपनी बाजू पर इंजेक्शन लगाता है। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा आमतौर पर सेवन करने वाले के पास नहीं, बल्कि नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के पास पाई जाती है। इसी कारण पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। नेटवर्क तलाश की जा रही ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने युवक और उसके जीजा को आगे की कार्रवाई के लिए थाना सिटी पुलिस को सौंप दिया है। बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे। कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *