लुधियाना में एससी मेयर बनाने की मांग

लुधियाना| निगम चुनाव को तीन सप्ताह बीत जाने के बाद आप मेयर के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है, लेकिन अब लुधियाना में एससी मेयर बनाने की मांग उठने लगी है। भावादस ने पंजाब के 5 जिलों में से एक में मेयर और अन्य निगमों में सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर एससी पार्षद को बनाने की मांग की है। निगम चुनाव में आप को सर्वाधिक सीटें मिली थीं। आप के पास इस समय 43 पार्षद हैं जबकि बहुमत के लिए 48 पार्षदों की जरूरत है। आप के मंत्री और विधायक मेयर बनाने के दावे कर रहे हैं, लेकिन निगम चुनाव के 3 सप्ताह के बाद भी मेयर के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है। पंजाब सरकार ने लुधियाना निगम में महिला मेयर के लिए सीट रिजर्व कर दी है। ऐसे में लुधियाना में मेयर एससी बनना चाहिए। जबकि सीनियर और डिप्टी मेयर में भी एससी पार्षद को मौका मिलना चाहिए। पंजाब में 34 फीसद से अधिक एससी समाज है, ऐसे में उन्होंने यह मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *