लुधियाना में ऑपरेशन प्रहार 2.0 का आगाज़:72 घंटे तक गैंगस्टरों और नशा तस्करों की खैर नहीं,500 जवान सड़कों पर

पंजाब पुलिस ने लुधियाना में अपराध की कमर तोड़ने के लिए ऑपरेशन प्रहार 2.0 का बिगुल फूंक दिया है। डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि आज से अगले 72 घंटों तक शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इस बार पुलिस का मुख्य लक्ष्य ऑर्गेनाइज्ड क्राइम,गैंगस्टर नेटवर्क और ड्रग पेडलिंग को जड़ से मिटाना है। पिछली बार की बड़ी कामयाबी:ऑपरेशन 1.0 का रिपोर्ट कार्ड डीसीपी तेजा ने पुराने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस का पिछला अभियान (ऑपरेशन 1.0) बेहद सफल रहा था। उस दौरान 300 से अधिक संदिग्धों को राउंडअप किया गया था। 20 घातक हथियार (असला) बरामद किए गए थे। NDPS एक्ट के तहत भारी मात्रा में नशा और ड्रग्स की खेप पकड़ी गई थी। इस बार की रणनीति: 500 पुलिसकर्मी और 72 घंटे का अल्टीमेटम ऑपरेशन प्रहार 2.0 को और अधिक घातक बनाने के लिए लुधियाना पुलिस ने फुलप्रूफ प्लानिंग की है करीब 500 पुलिस मुलाजिम इस ऑपरेशन में सीधे तौर पर शामिल हैं शहर के उन इलाकों को चिन्हित किया गया है जो नशे या क्राइम के हॉटस्पॉट माने जाते हैं। यहां पुलिस की टीमें अचानक रेड छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही हैं।पुलिस को उम्मीद है कि इस 72 घंटे के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और नशीले पदार्थों की रिकवरी होगी। पुलिस की चेतावनी: सुधर जाओ या जेल जाओ’ डीसीपी ने अपराधियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा गलत काम छोड़ दें और मुख्यधारा में लौटकर अच्छी जिंदगी बिताएं। अगर अपराध का रास्ता नहीं छोड़ा तो आपकी असली जगह जेल की सलाखें हैं और वहां तक पहुँचाने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *