लुधियाना में कमलजीत सिंह कड़वल कांग्रेस में शामिल:एक साल पहले पार्टी छोड़ी; पूर्व सीएम चन्नी ने दिलाई सदस्यता, AAP छोड़कर घर वापसी की

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव हो रहे है। इससे पहले एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के गुट को झटका लगा है। बैंस से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले कमलजीत सिंह कड़वल ने आज कांग्रेस में वापसी कर ली है। कमलजीत कड़वल को पूर्व सीएम एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस में शामिल किया है। कमलजीत कड़वल और बैंस किसी समय शिरोमणि अकाली दल में अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन आपसी विवादों के कारण दोनों का आपस के रिश्तों में काफी खटास बन गई थी। बता दे कि कमलजीत सिंह कड़वल 1 साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। करीब 6 महीने पहले आम आदमी पार्टी में ज्वाइन की और अब फिर कांग्रेस में वापसी की है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *