लुधियाना में कुत्ते पर चढ़ाई कार,VIDEO:पीपल फार एनिमल ने करवाई FIR,डाग की टूटी पसलियां,3 दिन उपचार के बाद मौत

पंजाब के लुधियाना में बेजुबान पर कहर बरपाने वाले दो लोगों के खिलाफ थाना दुगरी की पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। एक घर की दहलीज पर बैठे कुत्ते पर कार ड्राइवर ने जानबूझ कर गाड़ी चढ़ा दी जिस कारण उसकी पसलियां टूट गई। घायल अवस्था में कुते को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जानवरों के अस्पताल गडवासू रेफर किया गया। 3 दिन गडवासू यूनिवर्सिटी में उपचार के बाद कुते की मौत हो गई। घटना की वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गई। ये घटना दुगरी इलाके की है। ग्रे रंग की बलेनो कार ने कुचला कुत्ता जानकारी देते हुए हैल्प फार एनिमल के प्रधान और पीपल फार एनिमल के सदस्य मनी सिंह ने कहा कि उसे एनिमल एक्टिविस्ट अनूदीप कौर का उन्हें फोन आया। उसने बताया कि एक ग्रे रंग की बलेनो कार में अज्ञात ड्राइवर और उसके साथ बैठे हरदीप सिंह चावला ने जानबूझ कर बेजुबान जानवर कुत्ते को चपेट में लिया। 3 दिन उपचार के बाद हुई मौत उसे जान से मार देने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ाई है। कुत्ते की चीखने चिल्लाने की आवाज से पूरा इलाका एकत्र हो गया। मनी ने कहा कि वह जब मौके पर पहुंचा तो कुत्ता अधमरा पड़ा था। उसे वह तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक बताई। गडवासू अस्पताल में 3 दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। कुत्ते की पसलियां बुरी तरह से टूट गई थी। आज थाना दुगरी की पुलिस कुत्ते का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। दोनों आरोपी अभी फरार है। थाना दुगरी की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *