लुधियाना में केयर टेकर ने किया रेप:पीड़िता ने पिता की देख-रेख के लिए था रखा व्यक्ति ,अकेली देख किया दुष्कर्म

पंजाब के लुधियाना में एक केयर टेकर ने घर पर अकेली महिला के साथ रेप कर दिया। महिला ने उसे 2 महीने पहले अपने पिता की देख-भाल के लिए रखा था। महिला की माता अचानक घर पर बीमारी हो गई उसका भाई उन्हें इलाज के लिए ले गया। अकेली महिला को घर आरोपी ने घेर लिया और उसके साथ जबरी शारीरिक संबंध बनाए। थाना डेहलों की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घर पर कई बार कर चुका था गलत हरकतें पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पिता काफी समय से बीमार है जिस कारण वह बेड पर ही रहते है। उनकी देख-रेख करने के लिए केयर टेकर मनीष कुमार को रखा था। जो उसके साथ गलत हरकतें करने लगा और उसने उसके परिवार को मारने की भी धमकियां दी। 4 अक्तूबर को किया रेप 4 अक्तूबर को पीड़िता की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसका भाई परमिन्द्र सिंह उसे इलाज के लिए लेकर चला गया। आरोपी मनीष ने उसे घर पर अकेला पाया और मौके का फायदा उठा कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे जान से मारनी की भी धमकियां दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी जांच अधिकारी एएसआई जरनैल सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला के पिता के गले में पाइप लगी है जिस कारण वह बेड पर ही रहते है। आरोपी मनीष माडल टाउन एक्सटेंशन का रहने वाला है और उसे दो बच्चे और पत्नी है। मनीष पीड़िता के पिता की देख-रेख करता था। उसने उसे घर पर अकेली देख रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी मनीष के खिलाफ धारा BNS की धारा 64,351(2,3)के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *