लुधियाना में गंदा नाला पुल से मिला युवक का शव:लोग बोले-नशे की ओवरडोज से हुई मौत,इलाके में खुल कर बिकता चिट्टा

पंजाब के लुधियाना में आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई है। युवक का शव समराला चौक नजदीक पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के दफ्तर के सामने गंदे नाले पुल के नीचे से मिला। युवक का नाम सागर है। करीब 22 साल उसकी आयु है। आज लोगों ने जब बेसुध हालत में पुल के नीचे सागर का शव देखा तो तुरंत उसे प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की लेकिन जब उसके शरीर में कोई हिलजुल नहीं हुई तो लोगों ने शोर मचा पुलिस को सूचित किया। जानकारी देते हुए इलाका निवासी भोला ने कहा कि पंजाब में बेशक सरकार ने नशे का खिलाफ अभियान चलाया है जो कि सराहनीय है। लेकिन लगातार युवाओं को नशे से मौत हो रही है। पुलिस रेड से पहले भाग जाते तस्कर इलाका निवासी पंडित ने कहा कि इलाके में खुलकर नशा बिकता है। पुलिस की रेड से पहले ही नशा तस्कर भाग जाते है। जिस इलाके में युवक की मौत हुई है वहां से विधायक दलजीत सिंह भोला, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय तलवाड़ का दफ्तर बिल्कुल नजदीक है। फिर भी नशा तस्कर खुलकर नशा बेच रहे है। पुलिस प्रशासन से अपील है कि लगातार समराला चौक के आस-पास के इलाकों में रेड करवाई जाए ताकि नशा तस्करों को दबोचा जा सके। घटना स्थल पर इलाका पुलिस भी पहुंची जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *