लुधियाना में घर पर पथराव, दंपति-बेटा जख्मी, CCTV:घर में घुसने से मना करने पर गुस्साए आरोपी, फिर साथियों संग मिलकर किया हमला

पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाइपास से सटे अर्जुन नगर में कुछ हमलावरों ने एक युवक के घर पर पथराव कर दिया और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उक्त हमलावर पत्थर फेंकते और गाली गालोच करते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपी कई बार उक्त युवक के घर के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश भी करते हैं, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। आरोपी वारदात के बाद वहां से फरार हो जाते हैं। मामले में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं है। घटना में दंपति और उनका बेटा जख्मी हुआ है। जख्मियों की पहचान संजीव गुप्ता (46), पत्नी सिमरन गुप्ता (40) और बेटा शौर्य गुप्ता (17) के रूप में हुई है। सभी अर्जुन नगर के रहने वाले हैं। घायल बोला- 7 लोगों ने घर पर किया पथराव घायल संजीव गुप्ता ने कहा- वह मैडीकल स्टोर का काम करता है और रविवार रात करीब 11 बजे अपने किराएदार से बात कर रहा था। गेट खुला देखकर अज्ञात 2 लोग घर में दाखिल हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने उक्त युवकों को घर से निकाल दिया। इसी पर गुस्साए उक्त युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर हमला कर दिया। हमला करने के लिए करीब 6 से 7 लोग आए थे। वारदात के बाद जब आरोपी फरार हुए तो तुरंत आसपास के लोगों की मदद से सभी को सिविल अस्पताल लुधियाना में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। थाना दरेसी की पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के बाद बनती कार्राई की जाएगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *