लुधियाना में जीत के बाद AAP का रोड शो:CM मान की SAD को नसीहत, अब चुनाव न लड़े; सिसोदिया बोले-2027 में आएगी आंधी

पंजाब के लुधियाना वेस्ट में उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार रोड शो निकाला। सीएम ने लुधियानावासियों का धन्यवाद किया। वहीं भगवंत मान एक बार फिर अकाली दल पर बरसे और उन्हें अब चुनाव न लड़ने की नसीहत दे डाली है। सीएम भगवंत मान ने रोड़ शो के दौरान कहा कि एक तरफ 1885 में बनी कांग्रेस थी और दूसरी और 1920 में बनी अकाली दल। एक को 10 हजार से अधिक के फर्क से हरा दिया, वहीं दूसरे की जमानत जब्त हो गई है। अब तो लोग कहने लगे हैं, अकाली दल को चुनावों में खड़े होने से ही मना कर देना चाहिए। 11-12 हजार की लीड़, ये लोगों का गुस्सा था सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप कैंडिडेट संजीव अरोड़ा​​​​​​​ को मिली ये 11-12 हजार की लीड असल में लोगों का गुस्सा था। लोगों ने वोट के माध्यम से निकाला। एक और खुशखबरी दी कि, गुजरात से भी जीत गए। दरअसल, लोगों ने पहले ही मन बना रखा था। ये पब्लिक है सब जानती है। रॉकेट की स्पीड से होंगे काम मनीष सिसोसदिया ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कल AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में बैठे थे और परिणाम देख रहे थे। इस जीत पर एक-एक कार्यकर्ता को इसकी शुभकामनाएं। 2022 में पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही थी। तब जिस मार्जिन से लुधियाना वेस्ट जीती, अब उससे डबल में जीत हासिल की है। 2022 में आंधी आई थी, अब रॉकेट की स्पीड से काम होंगे और 2027 में तूफान की स्पीड से जीत होगी। ये अरविंद केजरीवाल के शब्द थे, जो उन्होंने मनीष सिसोदिया से कहे। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों ने उन्हें उखाड़ा, जिन्होंने नशे का बीज बोया था और अब हम नशे को उखाड़ फेकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *