लुधियाना में ज्वेलर के कारीगर से लूट:ऑटो में बैठाकर ज्वेलर के कारीगर से गहने लूटे, 2 आरोपियों पर केस दर्ज

लुधियाना में ऑटो में सफर कर रहे एक ज्वेलर के कारीगर से सोने के गहने छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हॉलमार्क कराने के लिए बस के जरिए था भेजा शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी मेन बाजार अप्परा में कालड़ा ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 1 मार्च 2026 को उसने अपने कारीगर अमीर गयन को सराफा बाजार में सोने के गहने तैयार करवाने और हॉलमार्क कराने के लिए बस के जरिए भेजा था। सब्जी मंडी नजदीक पंप के पास हुई लूट कुछ देर बाद कारीगर का फोन आया कि पुरानी सब्जी मंडी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक उसके साथ लूट की वारदात हो गई है। शिकायतकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां कारीगर ने बताया कि वह ऑटो (बजाज मैक्सी, नंबर PB-10-JK-7097) में सफर कर रहा था। जेब से निकाले सोने के गहने,धक्का देकर नीचे उतारा कारीगर के मुताबिक ऑटो चालक और उसके साथी ने चलते ऑटो में उसकी जेब से सोने के गहने निकाल लिए और उसे धक्का देकर नीचे उतार दिया। जब उसने अपनी जेब चेक की तो गहने गायब थे। पुलिस ने इस मामले में परमजीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी सिटी गार्डन, ग्यासपुर रोड, लुधियाना और पलविंदर सिंह उर्फ तेजू निवासी लुहारा, लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *