लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप में 3000 नौकरियां:महिलाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी प्राथमिकता, 8 घंटे होगा काम

पंजाब की टेक्सटाइल ट्राइडेंट कंपनी ने पंजाब और मध्य प्रदेश में 3,000 नई नौकरियों की घोषणा की है, जिसमें महिलाओं और खेल क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक कर्मचारी को 8 घंटे काम करना होगा। कंपनी के एडमिन प्रमुख रूपिंदर गुप्ता के अनुसार, यह पहल सीधे तौर पर 3,000 लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ, परोक्ष रूप से 15,000 से अधिक परिवारों को मदद करेगी। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में भी योगदान बढ़ेगा। 3,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा कर चुके
संस्थापक पद्मश्री राजिंदर गुप्ता पहले ही मध्य प्रदेश में 3,000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा कर चुके हैं। कंपनी का बुधनी (मध्य प्रदेश) में एक टेक्सटाइल प्लांट है, जहां तौलिए, बेडशीट और कपड़ों का उत्पादन किया जाता है, जो देशभर में निर्यात किए जाते हैं। यह रोजगार पहल कौशल विकास को बढ़ावा देने, महिलाओं के सशक्तिकरण और कर राजस्व बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दोनों राज्यों की सरकारों ने भी इस पहल की सराहना की है। ट्राईडेंट कंपनी का 122 देशों में बोलबाला है। पंजाब के लुधियाना, बरनाला, धौला के अलावा मध्यप्रदेश के बुधनी में कंपनी के प्लाट हैं, जहां हजारों लोग काम कर रहे हैं। ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं। ट्राइडेंट ग्रुप की ओर से बनाए जाने वाले उत्पाद आज देश के अलावा विदेश में भी जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *