लुधियाना में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक चलती बुलेट मोटरसाइकिल के ऊपर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देर रात का है और शहर के फिरोजपुर रोड स्थित एलीवेटेड पुल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कैपरी और टी-शर्ट पहने हुए बुलेट मोटरसाइकिल के ऊपर सीधे खड़ा है। युवक ने दोनों हाथ फैलाए हुए हैं मानो वह कोई स्टंट दिखा रहा हो। इस दौरान बाइक तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती नजर आती है जिससे उसकी और अन्य वाहन चालकों की जान को खतरा पैदा हो सकता था। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि युवक पूरी तरह बेखौफ होकर स्टंट कर रहा है। उसने न तो हेलमेट पहना हुआ है और न ही उसे किसी हादसे का डर दिखाई दे रहा है। जिस सड़क पर यह स्टंट किया जा रहा है वह लुधियाना की व्यस्त सड़कों में से एक मानी जाती है। ऐसे में इस तरह की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपनी गाड़ी से मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया


