लुधियाना में डबल मर्डर केस 6 घंटे में सुलझा:पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी बरामद

लुधियाना के साहनेवाल इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड को पुलिस ने महज 6 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। थाना साहनेवाल पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस अलग-अलग इलाकों में रेड भी कर रही है। गाड़ी चढ़ाकर की गई थी हत्या जानकारी देते हुए एसएचओ वरिंदर सिंह उप्पल ने कहा-5 मार्च 2026 को वाल्मीकि मोहल्ला, पुराना वार्ड नंबर-6 साहनेवाल में भूपिंदर सहोता उर्फ रितिक और बलविंदर कौर की गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या की नीयत से वाहन चढ़ाने के आरोप में थाना साहनेवाल में मुकदमा नंबर 72 दर्ज किया गया था। होली पर म्यूजिक की आवाज कम करने को लेकर ये विवाद हुआ था। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 और 62 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा कमिश्नर पुलिस के निर्देशों पर डीसीपी देहात, एडीसीपी जोन-2 और एसीपी साउथ की अगुवाई में थाना साहनेवाल के एसएचओ की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ विशाल, निवासी बाल्मीकि मोहल्ला, पुराना बाजार साहनेवाल हरिंदर सिंह उर्फ गोल्डी, निवासी गांव चक्क सराए, थाना समराला (हाल निवासी साहनेवाल) जसप्रीत सिंह उर्फ जस्स, निवासी गुरुद्वारा सोढ़ी साहिब के पास, साहनेवाल वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बलेरो पिकअप (PB-10-KC-9137) भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार इस वारदात में 6-7 अन्य अज्ञात लोग भी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *