लुधियाना में डाक्टर के खिलाफ महिलाओं ने किया हंगामा:बोली-दवा लेने आई औरतों पर रखता बुरी नजर,प्रशासन बंद करवाए क्लिनिक

लुधियाना में डाबा रोड पर एक क्लिनिक चला रहे डाक्टर के खिलाफ मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने डॉक्टर पर बुरी नजर रखने के गंभीर आरोप लगाए है। महिलाओं ने डॉक्टर की फोटो तख्ती पर लगाकर उसे पेरों तले रोंदा। महिलाओं का आरोप है कि डॉक्टर दवा लेने आने वाली महिलाओं के साथ गलत हरकतें करता है। बता दें ये वहीं वहीं मामला है जिसमें बीते दिन एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ कर इंसाफ की गुहार लगा रही थी। उस महिला पूजा का भी यह आरोप था कि डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की लेकिन पुलिस ने उल्टा उसके परिवार और उस पर मामला दर्ज किया। फिलहाल इस मामले में महिला के बयानों पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ भी एक्शन लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदर्शन कर रही महिलाएं बोली-डॉक्टर रखता बुरी नजर जानकारी देते हुए रोष जाहिर करते महिला ज्योति ने कहा कि डॉक्टर महिलाओं को बुरी नजर से देखता है। मोहल्ले की महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बीते कुछ दिन पहले भी पूजा नाम के महिला के साथ डॉक्टर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला दिलप्रीत ने कहा कि डॉक्टर महिलाओं के चोटियां काटता है। महिलाओं से कहता है कि मेरे से बात करो। महिलाएं डर के मारी अब दवा लेने उसकी दुकान पर नहीं जाती। इलाका निवासी सोनू अरोड़ा ने कहा कि पहले भी कई बार इस डॉक्टर से लोगों का विवाद हो चुका है लेकिन पुलिस कोई पुख्ता हल नहीं करती। बीते दिन भी मोहल्ले के एक व्यक्ति के साथ डॉक्टर ने मारपीट की। आज पूरा मोहल्ला डॉक्टर के खिलाफ है। प्रशासन से मांग है कि डॉक्टर की क्लिनिक यहां से हटवाई जाए। डॉक्टर ​​​​​​जस्सी मीडिया से बोले…​ उधर, इस मामले में डॉक्टर दलबार सिंह जस्सी ने कहा कि मैं पिछले 30 साल से इसी क्लिनिक में प्रैक्टिस कर रहा हूं। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। 23 दिसंबर को इलाके के कुछ लोग मेरी दुकान में दाखिल हुए उन लोगों ने मेरी दाड़ी नोची, मेरी छाती पर मुक्के मारे। दुकान के शीशे तक तोड़े गए है। डॉक्टर जस्सी ने कहा कि इलाके के पार्षद जगमीत नौनी ने राजनीतिक रंजिश रख कर यह घटना को अंजाम दिलवाया है। डा. जस्सी ने कहा कि निकाय चुनाव से पहले नौनी ने उनसे चुनाव में मदद करने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया। नौनी ने क्लिनिक में कहा था कि मैंने जीत तो जाना ही है लेकिन इसका अंजाम तुम्हें भुगतना पड़ेगा। मेरे पर दबाव बनाने के लिए हमलावर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे है। डा. जस्सी ने कहा कि महिला आज तक मेरी क्लिनिक में नहीं आई। मैं महिलाओं का सम्मान करता हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *