लुधियाना में डाक्टर से लूट मामले में खुलासा:जबड़े और सिर पर मारा दात, बोलने में असर्थम,2 दिनों से पुलिस के हाथ खाली

पंजाब के लुधियाना में लुटेरे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है। अभी दो दिन पहले राधा स्वामी सत्संग घर लोहारा में क्लिनिक से घर जा रहे डॉक्टर को सड़क पर घात लगाकर घूम रहे पैदल बदमाशों ने घेर लिया। बेशक ये वारदात दो दिन पहले की लेकिन पुलिस शिकायत के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ इस केस में खाली है। घायल डॉक्टर बोलने में पूरी तरह से असमर्थ इस वारदात के बाद इलाके में सहम का माहौल है। इस केस में खुलासा हुआ है कि बदमाशों ने डाक्टर के जबड़े और सिर में दात मारा था जिस कारण डॉक्टर बोलने में पूरी तरह से असमर्थ है। घायल डाक्टर का नाम विनोद मौर्य है। जानकारी मुताबिक डॉक्टर विनोद की ग्यासपुरा से बाइक पर वापस घर जा रहे थे। इस दौरान करीब 5 से 7 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। डॉक्टर को बाइक से गिराकर बीच सड़क उस पर धारदार हथियारों से हमला हुआ। बदमाशों ने मारपीट करके डॉक्टर के जबड़े और सिर पर वार किए। उसने जब अपना बचाव करने के हाथ आगे किया तो लुटेरों ने उसकी उंगलियां तक तोड़ दी। डाक्टर की आंख पर भी बदमाशों ने दातर मारी है। डॉक्टर से रुपए और मोबाइल बदमाशों ने छीना लुटेरे डॉक्टर से करीब 6 हजार रुपए, मोबाइल छीन कर ले गए। फिलहाल डाक्टर अभी बेसुध हालत में प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। इस मामले संबंधी पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज मेवा सिंह ने कहा कि पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर रेड कर रही है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *