लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर:खंभे से टकराई BMW; ट्रांसफार्मर गिरने से धूं-धूं कर जली कार वीडियो

लुधियाना के पाहवा धर्मशाला के पास मंगरवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे पर लगा भारी-भरकम बिजली का ट्रांसफार्मर सीधे कार के ऊपर आ गिरा जिससे कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों युवकों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। क्या था पूरा मामला जानकारी देते हुए नरेश बंसल ने बताया के कार सवार दोनों युवक कुंदनपुरी इलाके के रहने वाले हैं। सुबह करीब 4 बजे वे झंडू चौक की उतराई से कुंदनपुरी स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। कार की रफ्तार बेहद तेज थी। पाहवा धर्मशाला के पास पहुंचते ही चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रांसफार्मर वाले खंभे में जा घुसी। पिछले दरवाजे से निकले बाहर टक्कर होते ही ट्रांसफार्मर कार के ऊपर गिर गया और शॉर्ट सर्किट के कारण धमाका हुआ। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। कार के अगले दरवाजे लॉक होने के कारण युवक अंदर ही फंस सकते थे लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाई और पिछले दरवाजे से बाहर निकलने में कामयाब रहे। चश्मदीदों का कहना है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत थे। फायर ब्रिगेड ने पाया काबू हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया हालांकि तब तक लग्जरी कार पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी। बिजली सेवा ठप:
ट्रांसफार्मर गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी सुबह से ही मौके पर डटे हुए हैं और नए खंभे व ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। पुलिस जांच: पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।गाड़ी के असल मालिक की पहचान की जा रही है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *