लुधियाना में दिनदहाड़े लूट:गैस सिलेंडर डिलीवरी ब्वाय से 11 हजार छीने,6 फरवरी को भी वारदात

पंजाब के लुधियाना में शहर में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 8 फरवरी 2026 को राहों रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों ने गैस सिलेंडर डिलीवरी कर लौट रहे ऑटो चालक से 11 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304(2) ,3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित इकलाक अहमद ने पुलिस को बताया कि वह अपने ऑटो नंबर PB10ES-8684 (मॉडल 2014, सफेद-नीले रंग) पर गैस सिलेंडरों की डिलीवरी कर वापस लौट रहा था। सुबह के समय जब वह गुरु विहार, राहों रोड स्थित Indian Oil के पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए। मोटरसाइकिल आगे लगाकर रोका
आरोपियों ने पहले बाइक ऑटो के आगे लगाकर उसे रुकने पर मजबूर किया। इसके बाद दोनों युवक नीचे उतरे और चालक के साथ हाथापाई करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से 11,000 रुपए नकद (गैस डिलीवरी की रकम) छीन ली। वारदात के बाद बदमाश फरार
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित इकलाक ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 6 फरवरी को भी हो चुकी सिलेंडर डिलीवरी ब्वाय से लूट इसी तरह 6 फरवरी को कृष्णा भारत गैस एजेंसी के केशव गुप्ता निवासी अजुर्न कालोनी को बाइक सवार दो बदमाशों ने जनता कॉलोनी, राहों रोड इलाके में घेर लिया था। वह कंपनी के ऑटो रिक्शा नंबर PB-10-CM-9375 पर गैस लोड कर काली सड़क पर सप्लाई देने जा रहा था। बदमाशों ने उसे पहले गालियां दी। फिर कमर में लगाया हुआ पिस्टल दिखाया। एक बदमाश के चेहरे पर मास्क लगा था जबकि दूसरे बिना मास्क के था। इस मामले में भी अभी पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *