लुधियाना में दो गुटों में झड़प,5 घायल:शिव सैनिक के पेट और उंगली पर लगा धारदार हथियार,कार और E रिक्शा टकराने से विवाद

पंजाब के लुधियाना में दो गुटों में धारदार हथियारों के साथ झड़प हो गई। हमले में कुल 5 लोग घायल हुए है। घटना टिब्बा रोड के मनजीत नगर की है। बाद दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सभी घायलों अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हमले में एक पक्ष के शिव सेना उद्धव ठाकरे के जिला उप प्रधान राकेश देम और उसके भाई मनोज के चोट लगी है। राकेश के पेट और उंगली पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। दोनों भाइयों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कार और E-रिक्शा की हुई थी टक्कर वहीं दूसरे पक्ष के एहसान, सद्दाम और आजाद नाम के युवक घायल हुए है। तीनों घायलों को CMC अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में घायल राकेश देम ने बताया कि वह पुराना तेल बेचने का काम करता है। आज वह घर से काम के लिए महिंद्रा कार में निकला था। जहां घर से कुछ ही दूरी पर एक E-रिक्शा चालक उससे टकरा गया। जिसके बाद वह उससे गाली गलोच करने लगा और अपने साथियों को बुलाकर उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। थाना टिब्बा की पुलिस जांच में जुटी वहीं उसने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उक्त हमलावरों ने उसके गले में पहना रुद्राक्ष तोड़कर जमीन पर गिरा दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। थाना टिब्बा की पुलिस ने अस्पताल में पहुंच दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *