लुधियाना में नशा तस्करी का भंडाफोड़:एक तस्कर गिरफ्तार; 5 किलो हेरोइन और ड्रग मनी बरामद, सप्लाई करने जा रहा था

पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने नशा तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नशा तस्कर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर आज लुधियाना पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देगी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सीमावर्ती इलाके से हेरोइन लाकर शहर में सप्लाई की जा रही थी। दरअसल, पुलिस टीम ने एक नशा तस्कर को चैकिंग दौरान गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में नशा तस्करी का काम करता है। CIA-1 के इंस्पेक्टर सोहन लाल ने चैकिंग दौरान आरोपी कुंवरपाल निवासी अशोक नगर, खंजूर चौक सलेम टाबरी को रोका तो आरोपी से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। नशा तस्कर से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस को नशा तस्कर से 10 हजार 400 रुपए ड्रग मनी भी मिली है। आरोपी के खिलाफ थाना सलेम टाबरी की पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस नशा तस्कर से पूछताछ में जुटी है कि उसने इतनी भारी मात्रा में हेरोइन कहां से मंगवाई है और आगे किन-किन लोगों को उसने सप्लाई करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *