पंजाब के लुधियाना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 1 मार्च 2026 को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर ममता मिहनास अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति बिना नंबर की होंडा एक्टिवा पर गांजा लेकर जा रहा है। मौके पर 25 किलो, जांच में 80 किलो और बरामद
सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मौके पर 25 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ और आगे की जांच के दौरान कुल 80 किलो और गांजा बरामद किया गया। इस तरह कुल मिलाकर 1 क्विंटल 5 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह खेप कहां से लाया और किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।


