पंजाब के लुधियाना में ग्यासपुरा इलाके से एक घर से अचानक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिवार ने उसे काफी ढूंढा लेकिन उसका कही कुछ पता नहीं चला। अचानक से अनजान नंबर से अज्ञात लोगों की काल आई और उसने कहा कि लड़की हमारे पास है। इतना कहकर काल करने वाले ने फोन काट दिया। किशोरी के लापता होने के कारण परेशान मां-बाप पुलिस चौकी पहुंचे जहां पुलिस अब किशोरी की तलाश में जुटी है। कानपुर का कहने वाला है पीड़ित परिवार जानकारी देते हुए किशोरी के पिता अरुण कुमार और मां सुनीता देवी ने कहा कि वह गुरु तेग बहादुर नगर, गली नंबर-1, ग्यासपुरा के रहने वाले है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के दौरान उनकी बेटी रिया पाल अचानक घर से गायब हो गई। मां-बाप ने कहा कि वह मूलरूप से कानपुर के रहने वाले है। पिछले वर्ष उसके बेटे ने मानसिक रूप से परेशान होने के कारण आत्म हत्या कर ली थी। इस कारण उसकी बेटी अप्रेल महीने में उसके साथ ही गांव से लुधियाना आ गई थी। दो अनजान मोबाइल नंबरों से आई किडनेपरों की काल मां-बाप मुताबिक बेटी के लापता होने के कुछ देर बाद उन्हें दो अलग-अलग अनजान मोबाइल नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा-लड़की हमारे पास है, और एक बार लड़की की आवाज भी सुनाई दी जो काफी घबराई हुई थी। उसके तुरंत बाद कॉल कट गया और दोनों नंबर अब बंद हो गए। परिजनों मुताबिक उन्हें शक है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है। उन्होंने इस संबंध में ग्यासपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। उधर जांच अधिकारी दीपचंद ने बताया कि दोनों मोबाइल नंबरों को ट्रेस पर डाल दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।