लुधियाना में नाबालिग लड़की से रेप:शादी का झांसा देकर साथ ले गया, घर वालों के देखकर बस स्टैंड पर छोड़कर फरार

लुधियाना में जगराओं के गांव दाखा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई थी। वह थाने शिकायत करने जा रही थीं, तभी रास्ते में बेटी एक युवक के साथ बस स्टैड के पास दिखाई दी। उस को देखते ही युवक उसकी बेटी को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। शादी करने से इनकार कर छोड़कर भागा घर लाने के बाद पीड़िता ने बताया कि आरोपी जश्नदीप सिंह उर्फ कालू ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसके साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाएं और अब शादी करने से इनकार कर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। थाना दाखा की पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 96, 137(2), 65(1) BNS 2023 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *