लुधियाना में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाया:मां बोली-काम पर गई थी, पीछे से युवक बाइक पर ले गया; दोनों साथ पढ़ते

लुधियाना पुलिस ने शनिवार को नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गगडा निवासी परमवीर सिंह के रूप में हुई है। घटना जगराओं के थाना सुधार की है। थाना सुधार के एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी। महिला घरेलू कामकाज करती है और उसके तीन बच्चे हैं – दो बेटियां और एक बेटा। उसकी सबसे बड़ी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी परमवीर भी उसी के साथ पढ़ाई करता है। शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई को आरोपी पीड़िता को अपने साथ ले गया था। हालांकि पंचायत के हस्तक्षेप से लड़की घर वापस आ गई थी। लेकिन जब महिला काम पर गई थी, तब आरोपी फिर से उसकी बेटी को बाइक पर बिठाकर ले गया। जब रात तक बेटी घर नहीं लौटी, तो मां को विश्वास हो गया कि आरोपी उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *