पंजाब के लुधियाना में नाबालिग छात्रा के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस थाना डाबा ती पुलिस छापामारी भी कर रह है। सफेद रंग की कार में किया किडनेप शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बेटी (उम्र करीब 14 वर्ष) और छोटा बेटा अमित (काल्पनिक नाम)(उम्र करीब 12 वर्ष) 18 फरवरी 2026 को ट्यूशन पढ़ने गए थे। शाम को बेटा अमित अकेला घर लौटा और उसने बताया कि उसकी बहन को गुरु नानक स्टोर वाली गली के मोड़ से दो युवक सफेद रंग की कार (नंबर PB01C-3632) में बैठाकर अपने साथ ले गए। पिता ने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो एक आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई। उन्हें पूरा शक है कि साहिल ने किसी साथी के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर विवाह करने की नीयत से भगा ले गया है। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। आरोपी का पिछला रिकार्ड भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।


