लुधियाना में निगम मतदान आज:95 वार्डों के 165749 मतदाता करेंगे वोट, 2500 पुलिस बल तैनात, DC बोले-लोग घरों से निकलकर करें मतदान

पंजाब के लुधियाना में आज 21 दिसंबर शनिवार को निकाय चुनाव है। देर शाम तक चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किए गए है। शहर में शांतमई माहौल बनाए रखने के लिए जिला पुलिस ने कुल 2500 पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की है। कुल 1227 पोलिंग बूथ बने है। 95 वार्डों में है कुल 165749 वोटर,420 पोलिंग बूथ है अति संवेदनशील आज 95 वार्डों में कुल 165749 मतदाता है। जिनमें 6,24,708 पुरुष मतदाता, 5,40,938 महिला मतदाता और 103 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रशासन द्वारा 11054 अधिकारियों को चुनावी डयूटी में तैनात किया गया है। डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल ने बताया कि 420 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है देहात 61 पोलिंग स्टेशन संवेदनशील है। 2018 के चुनाव में हुआ था 59.08 % मतदान DC जोरवाल ने 2018 के चुनावों में लुधियाना में 59.08% मतदान हुआ था। डी.सी जोरवाल ने मतदाताओं को जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए स्वतंत्र रूप से मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील की है। डी.सी ने कहा कि आज सभी स्कूलों व विभागों में मुकम्मल छुट्टी है। लोगों को इस दिन को छुट्टी का दिन ना मान कर इसे लोकतंत्र का त्योहार समझ कर घर से निकल अपने शहर के विकास के लिए वोट करने आना चाहिए। वोटिंग वाले इलाकों में छुट्‌टी, शराब बंद, हथियार लेकर चलने पर रोक जिन इलाकों में वोटिंग है, वहां सरकारी छुट्‌टी है। शराब के ठेके बंद किए गए हैं। होटल–रेस्टोरेंट और क्लबों आदि में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। 22 दिसंबर तक इन इलाकों में हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *