लुधियाना में नेशनल हाईवे बना क्राइम वे:GT रोड पर बाइक सवार लुटेरों का मामला ई-रिक्शा चालक समेत 2 को दातर मार कर लूटा

लुधियाना में नैशनल हाईवे को लुटेरों ने क्राइम वे बना दिया। नैशनल हाईवे -44 पर एवन साइकिल चौक के पास बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने खूनी खेल खेला। तेजधार हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक और राहगीरों को निशाना बनाया। लुटेरों ने न केवल मोबाइल छीने बल्कि विरोध करने पर पीड़ितों पर दातर से हमला कर उन्हें लहुलुहान भी कर दिया। 10 बजते ही शुरू हुआ लूट का खेल जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 10 बजे की है। जब लोग काम खत्म कर अपने घरों की ओर लौट रहे थे तभी एक ही बाइक पर सवार तीन युवक हाईवे पर सक्रिय हुए। लुटेरों ने सबसे पहले एक ई-रिक्शा चालक को रोका और हथियारों की नोक पर उसे घेर लिया। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सड़क से गुजर रहे 2 अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। वीडियो आया सामने: घायलों की हालत देख दहल गए लोग इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्थानीय युवक मौके की जानकारी देते हुए बता रहा है कि किस तरह नेशनल हाईवे पर सरेआम लूटपाट हुई है। वीडियो में घायल लोग अपनी चोटें दिखाते नजर आ रहे हैं। पीड़ितों के मुताबिक लुटेरे उनकी मेहनत की कमाई और मोबाइल फोन छीनकर बड़ी आसानी से फरार हो गए। तीन लोग गंभीर रूप से घायल जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया। हम काम से घर जा रहे थे तभी अचानक बाइक सवारों ने रास्ता रोका। उनके हाथ में बड़े-बड़े दातर थे। उन्होंने बिना सोचे-समझे हमला कर दिया और फोन छीन लिए। पुलिस का दावा: ‘स्मार्ट सिटी’ के कैमरों से होगी पहचान वारदात के बाद सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हाईवे पर लगे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। PCR की गश्त को हाईवे पर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि लुटेरों के हुलिए और बाइक के नंबर के आधार पर उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *