लुधियाना में न्यू सुंदर नगर में ढाबे पर गुंडागर्दी:बाइक टकराने पर छिड़ा विवाद युवक ने निकाली पिस्टल सीसीटीवी आई सामने पुलिस कर रही जांच

लुधियाना मुंडिया चौकी के अधीन आते न्यू सुंदर नगर इलाके में एक ढाबे पर चाय पीने आए युवकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। बाइक को टक्कर मारने के बाद हुए विवाद में एक युवक ने सरेआम पिस्टल तान दी जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक का इंडिकेटर टूटने पर शुरू हुई बहस पीड़ित गुलफाम ने बताया कि वह ढाबे पर चाय पीने गया था। इसी दौरान कार सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्होंने गुलफाम की खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक गिर गई और उसका इंडिकेटर टूट गया। जब गुलफाम ने नुकसान का हर्जाना मांगा तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। ढाबा मालकिन बोली- नशे में थे युवक ढाबा मालकिन नेहा के मुताबिक दोपहर के समय करीब 7-8 युवक चाय पीने आए थे। उनकी हरकतों से लग रहा था कि उन्होंने नशा किया हुआ है। मैंने उन्हें टोकते हुए कहा कि जिन्हें चाय पीनी है वही अंदर रहें बाकी बाहर जाएं। जब वे बाहर निकले तो उनकी कार बाइक से टकरा गई जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। हमारा इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है। CCTV में के दिखा घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें एक भारी शरीर वाला युवक लोगों के साथ बदतमीजी करता दिख रहा है। बहस के बीच वह अपनी जेब से पिस्टल निकालता है और लोगों को डराता है। हालांकि कुछ देर बाद उसने पिस्टल वापस जेब में रख ली और मारपीट जारी रखी। पुलिस का दावा: असली पिस्टल नहीं, लाइटर था मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंडिया चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौके पर लड़ाई-झगड़ा जरूर हुआ है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में जो हथियार दिख रहा है वह असली पिस्टल नहीं बल्कि पिस्टल वाला लाइटर था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *