लुधियाना में पड़ोसियों का विवाद बना हाई-वोल्टेज ड्रामा:युवक ने खुद पर डाला मिट्टी का तेल, इलाके में हंगामा

लुधियाना के हरगोबिंद नगर गली नंबर-8 में शुक्रवार को दो पड़ोसी परिवारों के बीच चल रहा विवाद अचानक हाई-वोल्टेज हंगामे में बदल गया। विवाद के दौरान एक युवक ने गुस्से में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। बेटी का पीछा करने के आरोप सामने रहने वाली सोनिया वर्मा और उनके पति हैप्पी वर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी संजय बंसल अक्सर उनके परिवार से झगड़ा करते हैं। सोनिया वर्मा का कहना है कि संजय बंसल उनकी बेटी का पीछा करते हैं और उन्हें लगातार परेशान करते हैं। परिवार का कहना है कि इस मामले में वे पहले भी पुलिस को शिकायत दे चुके हैं और अब न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पतंगबाजी के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा परिवार के अनुसार पिछले साल 29 दिसंबर को पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन उसके बाद भी दोनों परिवारों के बीच तनाव बना रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार पर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा है। दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद दूसरी ओर संजय बंसल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि वे करीब 45 साल से इलाके में रह रहे हैं और कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। बंसल का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में वे पहले भी अदालत जा चुके हैं, जहां से उन्हें राहत मिली थी। अब वे झूठे आरोपों के खिलाफ फिर से अदालत का रुख करेंगे। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर डिवीजन नंबर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक नेता भी पहुंचे मौके पर घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह डावर और भाजपा नेता गौरवजीत सिंह गोरा सहित कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *