लुधियाना में पिता ने 17 साल की बेटी के साथ रेप किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की बहन ने पिता की हैवानियत के बारे में अपने परिवार को बताया। जिसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पिता अभी फरार है। आरोपी की पहचान ननकू यादव के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। घर पर अकेली थी बेटी जानकारी के अनुसार, करीब एक महीने पहले पीड़िता घर पर अकेली थी। उसकी मां उस समय घर पर नहीं थी। इसी दौरान आरोपी पिता ने अपनी 17 साल की बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे किसी को न बताने की धमकियां भी दी। पीड़िता की बहन ने किया खुलासा बताया जा रहा कि इस घटना के बारे में पीड़िता की बहन को पता लग गया था। उसने इस बारे में अपने परिवार के सामने खुलासा किया। परिवार ने इसके बारे में पता किया तो बात सही पाई गई। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नामजद करके उसकी तलाश की जा रही है। पीड़ित का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।