लुधियाना में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़:लंडा गैंग का है गुर्गा,गैंगस्टर पुनीस बैंस के घर चलाई थी गोलियां, सी.पी करेंगे मामले का खुलासा

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह चंडीगढ़ रोड गांव साहेबाना के नजदीक गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़ की सूचना मिली है। कुछ दिन पहले गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। उसी मामले में हमलावरों को पुलिस तलाश रही थी। गैंगस्टर बिना नंबर वाली एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था। पुलिस टीम ने घेरा तो बदमाश ने की फायरिंग जैसे ही पुलिस टीम ने उसे बदमाश को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। खुद का बचाव करने के लिए पुलिस कर्मियों ने भी फायरिंग की। घायल गैंगस्टर की पहचान अभी कुख्यात गैंग लंडा के सदस्य के रूप में हुई है। क्रॉस फायरिंग में बदमाश हुआ घायल पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। आरोपी के पास से 1 अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस बरामद बरामद हुए है। आरोपी ने थाना डिवीजन नंबर 2 के इलाके में गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर पर फायरिंग की थी। उस घटना में पुलिस ने एफआईआर 45, 20 अप्रैल को दर्ज की गई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी अक्षय को पहले गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में जल्द ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मीडिया को जानकारी देगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *