लुधियाना में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल:पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार, बदमाशों ने शोरूम मालिक पर की थी फायरिंग

लुधियाना में जगराओं में पुलिस ने फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नानकराम उर्फ नानकू और दीपू के रूप में हुई है। पुलिस जब दोनों आरोपियों को रिवाल्वर बरामदगी के लिए जगराओं से सोहिया गांव के रास्ते पर ले गई। वहां आरोपी नानकराम ने जमीन में छिपाया हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मचारी के पास से गुजरी गोली एसपी देहात डॉ. अंकुर गुप्ता के अनुसार, आरोपी ने दो गोलियां चलाईं। एक गोली पुलिस कर्मचारी के पास से गुजरी। दूसरी गोली पुलिस की गाड़ी को लगी। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में नानक की टांग में गोली लग गई। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जानें क्या है मामला बता दें कि 5 जुलाई को शोरूम मालिक जतिंदर सिंह रिंकू अपनी कार में गांव रूमी से छज्जावाल अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मौड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। लेकिन कार चालक नीचे झुक गया और गोली शीशे को चीरते हुए दूसरी और निकल गई थी। इस सबंधी पुलिस ने पीड़ित के दो अज्ञात समेत तीन आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *