लुधियाना में 45 वर्षीय दादा ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना माछीवाड़ा साहिब थाना क्षेत्र की है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मासूम बच्ची को गांव के खंडहर में ले गया। वहां उसने अश्लील हरकतें कर उसके साथ रेप का प्रयास किया। घटना तब रुक गई जब गांव के ही एक युवक ने बच्ची की आवाज सुनी। वह अपने दोस्त के साथ घूम रहा था। युवक ने आरोपी को बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते देखा। इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी बिहार का रहने वाला
युवक ने अपने परिवार की महिलाओं को बुलाया। महिलाओं ने आकर बच्ची को कपड़े पहनाए और उसकी देखभाल की। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द न्याय हो। आरोपी को इतनी कड़ी सजा मिले कि भविष्य में कोई और ऐसा करने की हिम्मत न करे। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना देर रात मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। लेकिन वे 20-22 सालों से माछीवाड़ा साहिब में ही रह रहे थे। आरोपी मूक है।