लुधियाना में बच्चे ने छात से गिराया पानी:बुजुर्ग ने बुलाए गुंडे; पिता को बेरहमी से पीटा सीसीटीवी फुटेज आई सामने

लुधियाना के जनकपुरी इलाके में मामूली बात को लेकर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। यहाँ सिर्फ गली में पानी गिरने की रंजिश में आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित को लात-घूसों और बियर की बोतलों से इस कदर पीटा कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है। पीड़ित संदीप जो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं और कुछ समय पहले ही लुधियाना में आए है उनका बेटा घर के बाहर टी-शर्ट और तौलिया सुखाने डाल रहा था। इस दौरान बच्चे से पानी गली में गिर गिरा दिया। उसी वक्त वहां से गुजर रहे एक बुजुर्ग पर पानी की कुछ बूंदें गिर गईं। आरोप है कि बुजुर्ग ने तैश में आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। संदीप की पत्नी ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि पानी जानबूझकर नहीं फेंका गया फिर भी परिवार ने माफी मांग ली। लेकिन बुजुर्ग का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। CCTV में कैद हुई घटना सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 5 से 7 युवक संदीप पर टूट पड़े हैं। हमलावर संदीप को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीट रहे हैं। युवकों ने न केवल लात-घूसे चलाए बल्कि बियर की बोतलों से भी संदीप पर वार किए। जब मोहल्ले की महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने संदीप को बचाने की कोशिश की तो गुंडों ने उनके साथ भी बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। पुलिस का सुस्त रवैया: SHO ने काट दिया फोन पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संदीप को दो बार थाने बुलाया गया मगर मामला दर्ज नहीं किया गया। हैरानी की बात यह है कि जब इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 के SHO से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन काट दिया। पीड़ित की हालत गंभीर डॉक्टरों के मुताबिक संदीप की हालत फिलहाल नाजुक है। शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें कम से कम एक महीना बेड रेस्ट की सलाह दी गई है। अमृतसर से आए इस परिवार के पास लुधियाना में आय का साधन उनकी छोटी सी दुकान है जो अब इस हमले के कारण बंद पड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *