लुधियाना में बड़ा पुलिस फेरबदल:CIA इंचार्ज समेत 5 थाना प्रभारियों का तबादला, इंस्पेक्टर अमरवीर को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब के लुधियाना जिले में फतेहगढ़ साहिब एसएसपी डा. रवजोत ग्रेवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीआईए स्टाफ सरहिंद के इंचार्ज सहित 5 थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। 10 जनवरी 2025 को जारी आदेशों के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर अमरवीर सिंह को सीआईए स्टाफ सरहिंद का नया इंचार्ज बनाया गया है। 3 इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन भेजा प्रमुख तबादलों में मौजूदा सीआईए इंचार्ज आकाश दत्त को थाना बडाली आला सिंह का एसएचओ नियुक्त किया गया है। खमाणों के एसएचओ रहे इंस्पेक्टर संदीप सिंह को सरहिंद थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर अमरदीप सिंह, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह और इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर को बनाया एसएचओ अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह को अमलोह से खमाणों थाने का नया एसएचओ बनाया गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को बडाली आला सिंह से बस्सी पठाना थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *