पंजाब के लुधियाना में ढंडारी कलां इलाके में कुछ बदमाशों ने एक मोबाइल की दुकान में घुस कर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार के सिर और चेहरे पर काफी चोट आई। हमलावरों ने दुकान में पड़ा लैपटाप तक तोड़ दिया। बदमाश दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए खून से लथपथ दुकानदार को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। बहन को छेड़ने से था बदमाशों को रोका जानकारी देते हुए दीपक कुमार ने कहा कि वह ढंडारी कलां का रहने वाला है। होली के दिन उसकी बहन को कुछ लोग छेड़ रहे थे। उसने उन लोगों को समझाया कि वह हुल्लड़बाजी न करें और उसकी बहन को ना छेड़े। दीपक मुताबिक पुरानी रंजिश के कारण ही बदमाशों ने उसकी दुकान में घुस कर उससे मारपीट की। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने उससे पूछा कि दीपक कौन है। इतने में हमलावरों ने धारदार हथियारों से पिटाई शुरू कर दी। घायल के लगे 21 टांके हमलावरों ने दुकान में पड़ा लैपटाप व अन्य सामान भी तोड़ दिया। दीपक ने कहा कि उसके सिर पर 19 और चेहरे पर 3 टांकें लगे है। वह पिछले 20 साल से लुधियाना में रहता है। करीब 5 साल से वह मोबाइल की दुकान करता है। घटना संबंधी उसने पुलिस चौकी कंगनवाल की शिकायत दी है।


