लुधियाना में बाइक सवारों ने की फायरिंग,VIDEO:पुरानी रंजिश का मामला; सोशल मीडिया पर वीडियो पब्लिसिटी को लेकर विवाद

पंजाब के लुधियाना में टिब्बा रोड स्थित बाइक सवारों द्वारा एक मोहल्ले में फायरिंग करने की वीडियो सामने आई है। बदमाशों ने पुरानी रंजिश के कारण इलाके में गोलियां चलाई। फायरिंग होने के बाद लोगों और कुछ बच्चों ने भागकर जान बचाई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवारों ने की फायरिंग जानकारी मुताबिक घटना टिब्बा रोड अधीन आते स्वतंत्र नगर की गली नंबर 1 की है। यहां बाइक सवार युवकों द्वारा सरेआम फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर नजदीक हुई गोलीबारी गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। जिस जगह पर युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई है, वहां से कुछ दूरी पर मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर का घर है। इलाका पुलिस की पेट्रोलिंग और सुरक्षा प्रबंधकों पर भी अब सवाल उठ रहे है। वीडियो की पब्लिसिटी को लेकर हुआ विवाद मामले की जानकारी देते हुए सुरजीत कौर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो की पब्लिसिटी को लेकर विवाद है। उन्होंने कहा कि एक साल के बच्चे को लेकर घर के बाहर बैठे हुए थे तो बाइक सवार 3 युवक आए और फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान बच्चों ने भागकर जान बचाई। विजय नाम के युवक ने बताया उनके बेटे टोनी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो के व्यूज ज्यादा आने को लेकर विवाद चल रहा है। इस दौरान बाइक सवार 3 युवकों ने उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पिता विजय ने कहा कि युवक विशाल गैंग से संबंधित है और वह पहले भी घटना को अंजाम दे चुके है। उस दौरान युवकों ने बोतलों से हमला किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *