लुधियाना में बुजुर्ग की हत्या का लाइव,VIDEO:कार को घेर हमलावरों ने जमीन पर लेटा 7 बार चेहरे पर मारी तलवारें,जमीनी विवाद का मामला

पंजाब के लुधियाना में धांदरा रोड नजदीक मिसिंग लिंक 2 हाईवे पर एक कार सवार व्यक्ति की सरेआम बीच सड़क तलवारों से हत्या कर दी गई। हत्या की लाइव वीडियो भी सामने आ गई है। किसी राहगीर ने ये वीडियो अपने मोबाइल में बनाई। मृतक का नाम कुलदीप सिंह मुंडिया है। कुलदीप रात अपने फार्म हाउस से अपनी फॉक्सवैगन कार में निकला था। उसका पीछा कर रहे स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसे हाईवे पर घेर लिया। बदमाशों ने उसे कार से बाहर निकाल कर जमकर पीटा। बुजुर्ग मदद की गुहार लगाता हुआ चीखता चिल्लाता भी रहा लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। जमीन पर लेटा तलवारों से किया हमला हमलावरों ने बुजुर्ग कुलदीप को जमीन पर लेटा कर 7 बार उस पर ताबड़तोड़ तलवार से तब तक वार किए जब तक बुजुर्ग ने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या की वीडियो में करीब 3 से 4 लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में एक फायर चलने की भी आवाज आई है। शिअद नेता जगदेव तलवंडी का कुलदीप रह चुका पीए. मरने वाले की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव मुंडिया के रूप में हुई है। कुलदीप सिंह पहले शिअद नेता जगदेव सिंह तलवंडी का पीए भी रहा है। वह प्रापर्टी का काम भी करता है। कुछ समय विदेश में व्यतीत करने के बाद वह वापस लुधियाना आया था। घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ये हमला जमीनी विवाद के कारण हुआ है लेकिन अभी इस संबंधी किसी भी पारिवारिक सदस्य या पुलिस अधिकारी ने पुष्टी नहीं की। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल पर किया सूचित खून से लथपथ कुलदीप को बीच सड़क पड़ा देख तुरंत राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। थाना सदर की एसएचओ अवनीत कौर और थाना दुगरी से एसएचओ परमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए-1 की टीम भी घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। खून से लथपथ कुलदीप सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रिश्तेदार हरजीत सिंह बोले… हरजीत सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह शिअद नेता जगदेव सिंह तलवंडी के साथ बतौर पीए पहले रहते थे। फिर ये विदेश चले गए थे। आज फार्म हाउस में काम करने वाले गुरसेवक का घर पर फोन आया। उसने बताया कि कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई है। पहले परिवार इस घटना को हादसा समझ रहा था लेकिन जब शव देखा तो पता चला कि उनकी हत्या की गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार से बातचीत करने के बाद मामला होगा साफ- एसएचओ अवनीत कौर एसएचओ अवनीत कौर ने कहा कि मरने वाले कुलदीप का आयु करीब 65 साल है। उसका फार्म हाउस घटना स्थल से नजदीक ही है। वह फार्म हाउस से अपने घर जा रहा था। उसकी कार का पीछा कर रहे कुछ लोगों ने उसे घेर कर पीटा और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगलों से जांच कर रही है। परिवार से बातचीत के बाद ही वारदात के असल कारणों का पता चल पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *