लुधियाना में बेटे ने पिता की चाकू मारकर हत्या:पत्नी को करता था परेशान, गर्दन पर किए कई वार; नशे में था आरोपी

पंजाब के लुधियाना में इलाका ढंडारी खुर्द स्थित दीप कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किराए के कमरे में थे रहते पुलिस के अनुसार, वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में था, जिससे हत्या के पीछे की असली वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी। मृतक की पहचान 44 वर्षीय सिकंदर चौहान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका बेटा उमेश चौहान (25) है। दोनों दीप कॉलोनी के एक कमरे के किराए के मकान में रहते थे। उमेश की मां उत्तर प्रदेश के पैतृक गांव में रहती हैं। नशे में घर लौटा तो शुरू हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, उमेश भांग का सेवन कर नशे की हालत में घर लौटा और पिता से बहस करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दोनों को शांत कराया। लेकिन कुछ ही मिनट बाद एक निवासी ने कमरे के बाहर खून बहता देखा। दरवाजा खोलने पर सिकंदर चौहान खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। उनकी गर्दन पर कई वार किए गए थे। वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान चलाकर उमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी भी नशे के प्रभाव में था, जिस कारण उससे ठीक से पूछताछ नहीं हो सकी। एसएचओ के अनुसार आरोपी फिलहाल यह कह रहा है कि उसने पिता की हत्या इसलिए की क्योंकि वे उसकी पत्नी को परेशान करते थे। हालांकि, पत्नी लुधियाना में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के गांव में रहती है। रसोई के चाकू से की हत्या
पुलिस ने बताया कि हत्या रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से की गई। आरोपी ने गर्दन पर कई बार वार किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के होश में आने के बाद उससे दोबारा पूछताछ कर हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *